Fashion

Showing posts with label Android. Show all posts
Showing posts with label Android. Show all posts

Sunday, 15 January 2017

Unknown

मोबाइल में हिंदी लिखना हुआ आसान BestIndiaTrick

गूगल ने एंड्रॉयड फोन में हिंदी इनपुट से लिखने की सुविधा मुहैया करा दी है। इससे पहले भी लोग मोबाइल में हिंदी लिख पा रहे थे, पर गूगल हिंदी इनपुट से रोमन में लिखने के अभ्यस्त लोग अब आसानी से देवनागरी में लिख पाएंगे। इसके लिए उन्हें हिंदी की-बोर्ड पर टाइप करने के बंधन से भी छुटकारा मिल जाता है।





इंस्टॉल करने का तरीका

एंड्रॉयड के प्लेस्टोर में Multiling keyboard, Go keyboard, Swift keyboard जैसे कई टूल ऐप्लिकेशन पहले से हैं पर इस टूल को स्थापित करना और इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। इसे हम इस तरह समझ सकते हैं :

- सबसे पहले प्लेस्टोर में जाकर Google Hindi Input सर्च करके फोन में इंस्टॉल करते हैं।
- यह अपने आप आपके फोन में स्थापित हो जाएगा। फोन में अलग से यह दिखता नहीं है। इसके लिए आपको
फोन की सेटिंग में जाना होगा।
- सेटिंग में जाकर locale and text पर जैसे ही क्लिक करेंगे, पहले से मौजूद की-बोर्ड के साथ google hindi input का विकल्प दिखेगा। आप इसमें इसे सिलेक्ट/इनेबल कर लें। इसके बाद इसी के ठीक नीचे दी गई google hindi input settings पर क्लिक करें। इसके बाद सबसे ऊपर input settings क्लिक करें। इसमें आए सभी विकल्प इनेबल कर दीजिए।
- इसके बाद locale and text में ही आपको select input method मिलेगा, जहां आप google hindi input चुन लें। बस, अब आप तैयार हैं, ईमेल, फेसबुक, ब्लॉग आदि पर मोबाइल से हिंदी लिखने के लिए। यह बिल्कुल फ्री और ऑफलाइन काम करता है।

टिप्स

- जैसे ही आप नया मेसेज देने के लिए क्लिक करेंगे, आपको यह की-बोर्ड दिखेगा। स्पेसबार में ENGLISH लिखा होने पर आपको ठीक इसके बायीं ओर (a=अ) को हल्का सा टच करना होगा। हिंदी लिखा हुआ आ जाएगा। की-बोर्ड वही आपका क्वर्टी रहेगा, जिसमें अभी आपको लिखने की आदत है। नमस्ते लिखने के लिए Namaste टाइप करने के बाद स्पेस बार लिखते ही शब्द आप जहां लिखना चाहते हैं, लिख जाएगा। आपके वांछित शब्द के साथ दूसरे विकल्प भी आते हैं, जिन्हें आप सुविधानुसार चुन सकते हैं। इसके लिए अगर वह पहले क्रम में नहीं हैं, तो उसे टच करके लिख सकते हैं। क्ष को ksh व 'ऋ' को ri टाइप करके पा सकते हैं।

- अगर आप हिंदी की-बोर्ड से ही लिखना चाहते हैं तो स्पेसबार के बायें से दूसरे बटन को हल्का टच करके उससे लिख सकते हैं। लॉन्ग-प्रेस करने पर यह दूसरे की-बोर्ड का विकल्प देता है।

- अंक लिखने के लिए क्वर्टी की-बोर्ड में ही लॉन्ग-प्रेस करके रोमन और अरेबिक अंकों का विकल्प मिल जाता है। नीचे सबसे बायें बटन (?12) को दबाकर भी अंक और स्माइली का विकल्प मिलता है। इसके लिए ड्रैग करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। स्माइली पर क्लिक करते ही ढेर सारे विकल्प आ जाते हैं।

इसकी खासियत है कि आप एक ही की-बोर्ड का इस्तेमाल करते हुए हिंदी, अंग्रेजी लिख सकते हैं, वह भी वर्ड-प्रिडिक्शन के साथ। अलग से डिक्शनरी डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।

इस की-बोर्ड पर काम करते समय अगर आप अड्रेस बार पर यूआरएल टाइप करते हैं तो यह अपने आप अंग्रेजी वाले मोड में आ जाता है। अगर आप फोन के कॉन्टैक्ट में जाकर नंबर सर्च करते हैं तो भी हिंदी के साथ रोमन का विकल्प आता है, जिससे आसानी होती है।

इसमें हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में शिफ्ट होना भी बहुत आसान है। बस बगल वाले बायें बटन को हल्का सा टच देकर ऐसा किया जा सकता है। स्पेसबार को ही अगर लॉन्ग-प्रेस कर देंगे तो आप अपने दूसरे की-बोर्ड पर भी शिफ्ट हो सकते हैं। इस तरह हिंदी में लिखने का यह तरीका मौजूदा विकल्पों में सबसे बढि़या है।
Read More
Unknown

फोन स्विच ऑफ होने पर भी पढिये अपने एसएमएस BestIndiaTrick

कभी कभी ऐसा होता है कि कोई जरूरी मैसेज आता होता है या किसी को जरूरी मैसेज भेजना होता है और हमारे फोन की बैटरी डाउन हो जाती है और वह बन्‍द हो जाता है, ऐसी स्थिति में फोन चार्जिग के इन्‍तजार के हम कुछ नहीं कर सकते हैं, लेकिन अगर फोन स्विच ऑफ होने पर आप अपने SMS पढ पायें और भेज भी पायें-

 

इसके लिये आपको गूगल प्‍ले से MightyText एप्‍स डाउनलोड करनी होगी, आप यहॉ क्लिक कर भी गूगल प्‍ले पर जा सकते हो

 
इस एप्‍लीकेशन को अपने मोबाइल व टैबलेट में डालने पर बाद आप अपने मोबाइल और टैबलेट पर आने वाले सभी मैसेज को अपने कम्‍प्‍यूटर पर पढ सकते हो, और अगर आपको मैसेज करना भी हो तो भी आप इन्‍टरनेट ब्राउजर से मैसेज कर सकते हैं। इसके लिये आपको कोई चार्ज देने की आवश्‍यकता नहीं है। 

 
इसका सैटअप करना बहुत आसान है -

अपने Android Phone में इस एप्‍लीकेशन को डाउनलोड कीजिये। लगभग 30 सैकेण्‍ड में आपके मोबाइल के सारे मैसेज Sync हो जायेगें। अब आपको यहॉ क्लिक कर mightytext.net/app  को यहॉ क्लिक लॉगइन करना है। इसके लिये आप अपने जीमेल एकाउन्‍ट का प्रयोग कर सकते हो। बस कुछ ही समय में आप अपने मोबाइल के सभी मैसेज अपने जीमेल एकाउन्‍ट पर पा सकते हो।
Read More
Unknown

स्मार्टफोन से लीजिए रिमोट कंट्रोल का भी काम =bestindiatrick

स्मार्टफोन या टैबलट से बहुत से बहुत से ऐसे काम किए जा सकते हैं, जिनके बारे में आपने शायद ही कभी सोचा हो। इनसे होम अप्लायंस कंट्रोल किए जा सकते हैं। यहां तक कि इनसे कार स्टार्ट स्टार्ट की जा सकती है। यह काम कुछ फ्री ऐप्स और सिस्टम्स के जरिए किया जा सकता है।


कार के लिए
वाइपर स्मार्टस्टार्ट आईओएस, ऐंड्रॉयड या ब्लैकबेरी स्मार्टफोन के जरिए कार को लॉक, अनलॉक और स्टार्ट करने की सहूलियत देता है। इसके लिए कार में वाइपर सिक्यॉरिटी सिस्टम और स्मार्टफोन मॉड्यूल लगा होना चाहिए। ऐप यह भी याद रखता है कि कार कहां पार्क है और ऑगमेंटेड रिऐलिटी के जरिए फोन पर डायरेक्शन भी बताता है। फिलहाल स्मार्टस्टार्ट सिर्फ यूएस बेस्ड जीएसएम प्रवाइडर्स के साथ काम करता है, लेकिन कंपनी इस ऐप को हर जगह काम करने लायक बनाने की कोशिश में जुटी है।

होम अप्लायंस के लिए
लीडिंग होम ऑटोमेशन ब्रैंड क्रेस्ट्रॉन हर इंस्टॉलेशन के साथ यूनिवर्सल रिमोट कंट्रोल देती है। यह आईओएस और ऐंड्रॉयड डिवाइसेज़ के लिए ऐप भी देती है। ये ऐप वाई-फाई के जरिए क्रेस्ट्रॉन से कनेक्ट होते हैं और सिस्टम से कनेक्ट होम अप्लायंस को रिमोट कंट्रोल करने की सहूलियत देते हैं। बेसिक ऐंड्रॉयड ऐप फ्री है, लेकिन आईओएस और ऐंड्रॉयड के प्रो वर्जन की कीमत 5,000 रुपए है।

कंप्यूटर के लिए
मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम्स पीसी/मैक के कई पहलू को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के ऐप्स बनाते हैं। इनके जरिए माउस पॉइंटर और इनपुट टेक्स्ट को कंट्रोल किया जा सकता है या ऑडियो-विडियो प्लेयर, प्रेजेंटेशन वगैरह जैसे ऐप्लिकेशंस हैंडल किए जा सकते हैं। हर ऐप के लिए पीसी/मैक पर छोटा सर्वर ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करना पड़ता है, जो फ्री होता है।

ऐंड्रॉयड के लिए
फ्री ऐप जीमोट से वाई-फाई के जरिए पीसी, मैक या लाइनक्स म्यूजिक और विडियो प्लेयर कंट्रोल किया जा सकता है। इसे इंस्टॉल करने पर बैकग्राउंड में ऐल्बम आर्ट के साथ स्क्रीन पर बहुत से कंट्रोल दिखते हैं। इस पर प्लेबैक के लिए फाइल ब्राउज या सिलेक्ट किया जा सकता है। दूसरा फ्री ऐप विन रिमोट है, जिससे विंडोज़ पीसी को वाई-फाई या ब्लूटूथ के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसके जरिए लगभग सबकुछ - ब्राउजर, टास्क मैनेजर, ऑडियो-विडियो प्लेयर, ईमेज व्यूअर यूज़ किया जा सकता है।

आईफोन/आईपॉड टच के लिए
लॉजिटेक का माउस आईफोन/आईपॉड टच के लिए सबसे अच्छा फ्री रिमोट ऐप है। यह आपकी मशीन को वाई-फाई के जरिए कनेक्ट करता है और 3.5 इंच के डिस्प्ले को इनपुट डिवाइस में कन्वर्ट करता है। इसमें मल्टि टच जेस्चर के साथ माउस पॉइंटर को कंट्रोल किया जा सकता है। टेक्स्ट इंटर करने के लिए ऑन स्क्रीन कीबोर्ड यूज किया जा सकता है। ऐपल का फ्री ऐप रिमोट आईट्यूंस को कंट्रोल करने के लिए बेस्ट है। आई-क्लिकर जैसे ऐप्स को प्रेजेंटेशन, वीएलसी रिमोट को वीएलसी प्लेयर के लिए यूज किया जा सकता है।

विंडोज फोन 8 और ब्लैकबेरी के लिए
वेक्टिर के ब्लूटूथ/वाई-फाई रिमोट से वीएलसी मीडिया प्लेयर, आईट्यूंस, विंडोज मिडिया प्लेयर और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन लॉन्च और कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें ब्लैकबेरी या विंडोज़ फोन8 डिवाइसेज़ से डेस्कटॉप देखने और हैंडल करने के लिए रिमोट डेस्कटॉप फीचर्स हैं।

Read More
Unknown

ऐंड्रॉयड फोन पुराना, धीमा है? फोन न बदलें, नया लॉन्चर लें|| bestindiatrick

करण बजाज और हितेश राज भगत ऐंड्रॉयड के साथ एक अच्छी बात यह है कि इसे आप जितना चाहें कस्टमाइज कर सकते हैं। अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं है, तो उसे बदला जा सकता है। अपने डिवाइस को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने का एक आसान तरीका लॉन्चर है। लॉन्चर्स धीमे डिवाइस की स्पीड बढ़ाने या फॉन्ट और आइकन बड़े करने जैसे काम भी कर सकते हैं। 
 
 टैबलट के लिए लॉन्चर
यह टैबलट पर बड़ा डिस्प्ले आइकन और विजेट्स को कस्टमाइज करने के लिए स्क्रीन पर काफी जगह देता है। आप ऐप ड्रॉर में रो/कॉलम की संख्या बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए फ्री आरयूआई लॉन्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इंटेलिजेंट ऐप मैनेजमेंट ऑफर करता है। यह बजट टैबलट्स पर भी अच्छा काम करता है। आप फ्री गो लॉन्चर भी ट्राई कर सकते हैं, जो एक्स्ट्रा कस्टमाइजेशन की पेशकश करता है और हाई स्क्रीन रिजॉल्यूशन वाले टैबलट के लिए भी अच्छा है। अगर आप पैसा खर्च करने के लिए तैयार हैं, तो अपेक्स लॉन्चर प्रो, नोवा लॉन्चर प्राइम या केमेलियन लॉन्चर खरीद सकते हैं। ये तीनों बजट ऐंड्रॉयड टैबलट्स के लिए भी बेहतर हैं।

हर दिन नया लुक रखें
ज्यादातर लॉन्चर एक डिफॉल्ट थीम के साथ ही होते हैं, जबकि कुछ आपको उसी थीम में रंग बदलने की सुविधा देते हैं। हालांकि अगर आप भीड़ से अलग रहना चाहते हैं तो फ्री बज लॉन्चर या थीमर ट्राई करें। इनके साथ यूजर ऐप का इस्तेमाल कर खुद थीम तैयार कर सकते हैं। ये पूरी यूजर कम्यूनिटी के लिए भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। आप हजारों थीम्स से अपनी पसंद चुन सकते हैं। इसके साथ ही ये इंस्टॉल्ड ऐप्स के स्मार्ट मैनेजमेंट की सुविधा भी देते हैं। यह ध्यान रखें कि प्रत्येक थीम को अलग से डाउनलोड करने की जरूरत होती है। 

ऑटोमैटिक कैटिगराइजेशन
अगर आपके डिवाइस पर बड़ी संख्या में ऐप्स हैं और इन्हें संभालना आपके लिए मुश्किल हो रहा है, तो जिनलेमन का फ्री स्मार्ट लॉन्चर ट्राई करें। यह गेम्स, कम्यूनिकेशन, मीडिया, यूटिलिटी, सेटिंग्स और इंटरनेट कैटिगरीज में ऐप्स को सॉर्ट कर देता है और इससे उन्हें खोजना आसान हो जाता है। पहली बार लॉन्च करने पर यह आपसे म्यूजिक, गैलरी, कैमरा और ब्राउजर के लिए आपके पसंदीदा ऐप्स के बारे में पूछता है और इसके बाद इन्हें आसान पहुंच के लिए संबंधित आइकन्स में रख देता है। अगर आप होमस्क्रीन पर विजेट्स रखना चाहते हैं, तो आपको प्रो वर्जन खरीदना होगा। यह सेकंड होमस्क्रीन और अडिशनल ट्रांजिशन इफ्केट्स जोड़ देता है।

क्या आपका डिवाइस पुराना और धीमा है?
मार्केट में मॉडर्न फीचर्स और तेज स्पीड वाले बहुत से ऐंड्रॉयड डिवाइसेज उपलब्ध हैं, लेकिन इनके साथ ही यूजर्स के पास ऐसे बहुत से डिवाइसेज हैं, जिनका हार्डवेयर पुराना हो चुका है और जिनकी स्पीड काफी कम है। इनके लिए फ्री लॉन्चर प्रो का इस्तेमाल करें। यह विशेष तौर पर पुराने डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है और सिंगल कोर प्रोसेसर वाले डिवाइस पर भी अच्छा काम करता है। हालांकि, इसके साथ आपको बहुत अधिक फीचर्स या कस्टमाइजेशन के ऑप्शंस नहीं मिलते। इसका पेड वर्जन भी है, लेकिन इसे खरीदना समझदारी नहीं होगी, क्योंकि यह लगभग फ्री वर्जन जैसा ही है।

हमारी सलाह और बेस्ट ऑल-राउंडर
अगर आप फास्ट और बेहतर लॉन्चर की तलाश में हैं, तो लाखों थीम पर ध्यान न दें। आपके लिए नोवा बेहतर रहेगा। इसका फ्री वर्जन फोन और टैबलट, दोनों पर शानदार चलता है। इसका प्रीमियम प्राइम वर्जन भी है, जो जेस्चर कंट्रोल, ऐप ड्रॉर में फोल्डर्स और कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को छिपाने जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह आपके डिवाइस की स्पीड बढ़ाने और सभी गैर-जरूरी ऐनिमेशंस हटाने का शायद सबसे तेज तरीका है। अगर आपको यह पसंद नहीं आता, तो आप लाइटनिंग लॉन्चर ट्राई कर सकते हैं। यह मेमरी का कम इस्तेमाल करता है और इसका एक अनूठा फीचर डेस्कटॉप है, जो ऊपर, नीचे और दायें, बायें स्क्रॉल करता है। इससे आप अपने सबसे अधिक इस्तेमाल वाले ऐप्स और विजेट्स सभी दिशाओं में रख सकते हैं।

बड़ी उम्र और दिखने में परेशानी वाले लोगों के लिए
ऐवरेज ऐंड्रॉयड डिवाइस बड़े होते जा रहे हैं और एक स्क्रीन में इन्फर्मेशन भी बढ़ रही है। इस कारण सीनियर सिटीजंस और ऐसे लोगों के लिए इनका इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है, जिन्हें कम दिखाई देता है। ऐंड्रॉयड इंटरफेस में आइकन और फॉन्ट साइज बढ़ाने के लिए कुछ ऑप्शंस हैं, लेकिन आप बहुत कम अजस्टमेंट कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको बिग लॉन्चर की जरूरत होगी। यह आपको न केवल बड़े और आसानी से पढ़े जाने वाले आइकन देता है, बल्कि ऐंड्रॉयड का इस्तेमाल भी आसान बनाता है। इसमें हाई-कंट्रास्ट कलर थीम्स के साथ ही नई थीम्स हासिल करने कीक्षमता भी है। यह ऐंड्रॉयड 2.1 या इसके बाद वाले वर्जन के साथ काम करता है। लॉन्चर काफी महंगा है और इस वजह से आप इसे खरीदने से पहले इसके फ्री डेमो वर्जन को ट्राई कर सकते हैं।
Read More
Unknown

ऐंड्रॉयड पर वॉट्सऐप कर रहे इस्तेमाल, सेफ नहीं हैं आपके चैट्स::bestindiatrick

अगर आप ऐंड्रॉयड पर वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो संभल जाइए। आपके मेसेज को कोई और भी पढ़ सकता है। एक सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट ने कुछ खास स्क्रिप्ट्स और ऐप की मदद से वॉट्सऐप मैंसेडर के चैट्स को हैक करने का दावा किया है।


 


 हॉलैंड के एक सिक्यॉरिटी कंसल्टेंट बास बॉश्शेर्ट का कहना है कि आसानी से डाउनलोड किए जाने वाले ऐंड्रॉयड ऐप की मदद से ऐसा किया जा सकता है। उनका कहना है कि वॉट्सऐप के नए अपडेट जिनमें प्राइवेसी सेटिंग्स की सुविधा दी गई है, पर भी उनका यह तरीका कारगर है। हालांकि इस तरीके से उन्हीं मेसेजेस को पढ़ा जा सकता है जो आपके फोन के एसडी कार्ड पर बैकअप में सेव किए जाते हैं। सबसे बड़ी बात है कि अधिकतर ऐंड्रॉयड यूजर ऐसे बैकअप की इजाजत देते हैं।


बॉश्शेर्ट का मानना है कि इस ऐंड्रॉयड में ऐप्स के बीच के डेटा शेयरिंग के तरीके के कारण ऐसा करना संभव है। विंडोज फोन और आईफोन पर ऐसी समस्या नहीं है क्योंकि इन ओएस पर ऐप्स के बीच डेटा शेयरिंग का तरीका अलग है।

कैसे बचें ऐसी तांक-झांक से अगर आपने वॉट्सऐप सेटअप के दौरान मेसेज बैकअप फीचर ऑन नहीं किया है तो आप इस तरीके की हैकिंग से सेफ हैं। अगर आपके फोन पर बैकअप ऑन हैं और आप नहीं चाहते कि कोई आपके मेसेज तक पहुंच बना सके तो वॉट्सऐप को फिर से इंस्टॉल करना और बैकअप फीचर को ऑफ कर देना ही बेहतर विकल्प है।

Read More
Unknown

फ्री विडियो कॉल्स के लिए इन ऐप्स को ट्राई करिए :: bestindiatrick

फ्री विडियो कॉल्स के लिए इन ऐप्स को ट्राई करिए

1. TANGO: यह फ्री विडियो कॉलिंग सर्विस सोशल नेटवर्किंग ऐप का भी काम करती है। टैंगो अवॉर्ड विनिंग विडियो कॉलिंग ऐप है, जो कई प्लैटफॉर्म्स पर काम करता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बाकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपके फ्रेंड्स और कॉन्टैक्ट्स को ट्रैक कर लेता है, जिससे आपको उन्हें कॉल करने के लिए खोजने में वक्त नहीं खराब करना पड़ता। हो सकता है कि यह आपको थोड़ा स्लो लगे क्योंकि हाई क्वॉलिटी विडियो कॉल्स ऑफर करता है। इसका इंटरफेस बहुत आसान है।

2. FRING FREE: यह भी कई प्लैटफॉर्म्स पर काम करता है। इस विडियो कॉलिंग ऐप के जरिए आप अलग-अलग नेटवर्क्स से अपने दोस्तों को एक जगह पर पा सकते हैं, आपको एक ही वक्त में अलग-अलग नेटवर्क्स पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं है। यह स्लो कनेक्शंस के मुताबिक अपने आप क्वॉलिटी बदल देता है।

3. QIK VIDEO: विडियो कॉलिंग का यह ऐप नया है। इसमें विडियो कॉलिंग के साथ एक फीचर दिया गया है, जिससे यूज़र अपना विडियो कई सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

4. OOVOO VIDEO CALL:
दूसरे ऐप्स के फीचर्स के अलावा यह ऐप एक ही विडियो कॉल में कई लोगों को शामिल करने की सुविधा देता है। अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन धीमा हो, तो यह उस हिसाब से क्वॉलिटी बदल लेता है। यह ऐप क्लाउड पर काम करता है, इसलिए धीमे फोन्स पर भी यह बढ़िया चलता है।

5. WECHAT: यह चाइनीज़ ऐप बहुत यूज़र फ्रेंडली है। इसमें ग्रुप चैट और वॉइस मेसेज समेत कई फीचर्स हैं। 30 करोड़ लोग इसे इस्तेमाल करते हैं, जो इसके काफी पॉप्युलर होने का सबूत है।
Read More