Fashion

Showing posts with label Useful Tips & Tricks. Show all posts
Showing posts with label Useful Tips & Tricks. Show all posts

Thursday, 26 January 2017

Unknown

Computer Ko Super Fast Kaise Kare

Hello dosto mai Best India Trick Ka owner hu. Aaj mai aap sabke liye ek bahut achha trick dhunda hu jiski madad se aap apne computer ko super fast bana sakte hai. jee haan dosto ye trick 100% secure aur True hai iska istemaal mai khud karta hu.

Aap logo ne dekh hoga ki internet par bahut si aisi sites hai jo computer ko fast karne ke tricks batate hai par un tricks ka koi bhi asar nahi hota. Aur sath me internet par kayi aise apps aa gaye hai jo dava karte hai ki computer ko fast kar dega par un sabse bhi kuchh nahi hota.

Aaj jo ham aap logo ke liye jo trick lekar aaye hai usme na hi koi app install karne ki koi jarurat nahi hogi bas aapko aapke computer ki setting thoda sa change karna padega phir aapka computer super fast computer ho jaega.

Computer Speed Karne Ke Fayde.
1.Time Saving
2.Net Browsing Fast
3.Fast Work

chaliye ham aapko batate hai ki fast kaise karte hai

Computer Ki Speed kaise Badaye?

  • Step.1 Sabse Pahle Aap Coputer Ke Desktop Ko Dekhiye Waha Par Computer Ka Icon Hoga Usper Right Click kiziye aur Properties Option Ko Click Kare.


  • Step.2 Ab Aapke samne jo naya window open hoga usme se aap Riht side me dekhiye Change Setting Ka option hoga uspe click kiziye


  • Step.3 Ab Next window open hoga usme aap sabse pahle Advance Par click kare. uske baad 1st option me Performance ka option hoga uske right side me settting ka option hoga waha click kare Niche ke image me dekhiye.


  • Step.4 Ab Aage ab Visual Effect option ko open kare Niche me aapke samne 4 Option honge usme se aap Custom Option ko Select kar de. phir sare mark unmark ho jayenge uske baad do option ko mark karna hai.
1.Show Thumbnails Instead Of Icon
2.Smooth Edges Of Screen Fonts
 
In dono me click karne ke baad Apply button par click kar de.

Iske baad aapka computer fast chalne lagega. to dosto kaisa laga aapko hamara ye post agar achha laga ho ya agar kuchh samajh me nahi aaya ho to comment jarur kare.

Related Article.>>

Read More

Sunday, 15 January 2017

Unknown

विण्‍डोज 7 पर लगायें पैटर्न लॉक BestIndiaTrick

Pettern Lock मोबाइल के लिये ज्‍यादा सुरक्षित माना जाता है। इसलिये ज्‍यादातर लोग अपने Android Phone में इसका प्रयोग करते हैं। लेकिन अब आप अपने विण्‍डोज के लिये भी Pettern Lock का प्रयोग कर सकते हैं। बस आपको एक छोटी सी एप्‍लीकेशन अपने कम्‍प्‍यूटर में Install करना होगी।



इस एप्‍लीकेशन का नाम है XUS PC Lock Ultimate Edition यह एक पावरफुल लॉक एप्‍लीकेशन है, इस एप्‍लीकेशन की सहायता से आप नये तरीके से अपने PC को सुरक्षित कर सकते हैं । 

  खूबियॉ - 

XUS PC Lock में Autolock फंग्‍शन भी है, जिससे PC पर काम न करने की दशा में यह लॉक हो जायेगा। XUS PC Lock में एक अलर्ट मोड भी दिया गया है, अगर कोई बार-बार गलत पैटर्न डालकर LOCK को खोलना चाहेगा तो यह आपको सूचित भी कर देगा।
Read More
Unknown

टाइपिंग सिखाने वाली वेबसाइटें BestIndiaTrick

टाइपराइटर कब के गुम हो गए , लेकिन टाइपिंग की जरूरत आज भी है। अगर आपने टाइपिंग का अभ्यास किया है , तो कंप्यूटर पर काम करना सुविधाजनक हो जाता है। जो लोग दो उंगलियों का इस्तेमाल करते हुए या फिर कीबोर्ड को गौर से देखकर टाइप करते हैं , वे तेजी से काम निपटाने की सोच भी नहीं सकते। टाइपिंग सीखना इतना मुश्किल नहीं है। आइए जानें कुछ ऐसी वेबसाइटों के बारे में जो टाइपिंग की ट्रेनिंग देती हैं:



typingweb.com
टाइपिंगवेब डॉट कॉम पर हर किस्म के यूजर्स के लिए टाइपिंग लेसंस हैं और टीचर्स के लिए खास किस्म के टूल भी। पहली बार टाइपिंग करने जा रहे लोगों से लेकर पेशेवरों तक को यहां टाइपिंग सीखने में मजा आएगा। आपकी टाइपिंग कितनी शुद्ध है और स्पीड कितनी बढ़ रही है , इस पर निगाह रखना बहुत आसान है। पूरी प्रक्रिया को दिलचस्प बनाने के लिए टाइपिंग के कुछ गेम भी हैं और कोर्स पूरा करने पर बाकायदा सर्टिफिकेट भी दिया जाता है , वह भी फ्री।

freetypinggame.net
फ्रीटाइपिंगगेम डॉट नेट पर धैर्य के साथ टाइपिंग सिखाई जाती है। एक बार में सिर्फ दो की लेकर जैसे d और k । उनका अभ्यास हो जाने पर दूसरी दो की पर आते हैं। अक्षरों की शुरुआत से पहले बाकायदा कीबोर्ड पर हाथ जमाने की प्रैक्टिस कराई जाती है ताकि आप टच-टाइपिंग के एक्सपर्ट बन सकें। इसके बाद एक-एक कर लेसन सामने आते हैं। ऑनलाइन कीबोर्ड की मदद लेते हुए टाइपिंग में मास्टरी करना आसान है। अभ्यास के दौरान टारगेट स्पीड चुन सकते हैं जो पांच से 60 कैरेक्टर प्रति मिनट तक हो सकती है।

bbc.co.uk/schools/typing
बीबीसी ने स्कूली बच्चों को खेल-खेल में टाइपिंग का अभ्यास कराने के लिए यह दिलचस्प वेबसाइट बनाई है। यहां मुश्किल के हिसाब से टाइपिंग के अभ्यास के चार अलग-अलग लेवल हैं। साइट का दावा है कि इसकी 12 स्टेज पार करने तक आप टाइपिंग में मास्टरी हासिल कर लेंगे। लेसंस में ऑडियो भी हैं और बड़ी दिलचस्प कॉमेंट्री भी।

goodtyping.com
गुडटाइपिंग डॉट कॉम पर यूजर को अंग्रेजी ही नहीं , 20 अलग-अलग भाषाओं (हिंदी नहीं) में टाइपिंग सिखाने की व्यवस्था है , जैसे फ्रेंच , जर्मन , इटैलियन , पुर्तगाली आदि। फोकस इस बात पर है कि आप कीबोर्ड पर अपनी उंगलियां सही ढंग से रखना सीखें ताकि टाइपिंग के समय सबको इस्तेमाल कर सकें। टाइपिंग के लिए 27 लेसन हैं। न कुछ डाउनलोड करने की जरूरत है और न ही कोई फीस देने की। हां , रजिस्ट्रेशन करना जरूरीहै , जो फ्री है।

hindityping.in
हिंदी में टाइपिंग सीखने के इच्छुक लोग हिंदीटाइपिंग डॉट इन को आजमा सकते हैं , हालांकि यहां यूनिकोड नहीं बल्कि लीगेसी डेव लिस फॉन्ट ( Dev Lys) का इस्तेमाल किया जाता है। कीबोर्ड भी रेमिंगटन इस्तेमाल होता है। अगर आप कृति देव , डेव लिस , अजय , अमन , आगरा आदि फॉन्ट्स में हिंदी में काम करना चाहते हैं तो अभ्यास के लिए इसकी मदद ले सकते हैं। एक और वेबसाइट indiatyping.com पर भी हिंदी में टाइपिंग सिखाई जाती है लेकिन वह भी इन्हीं फॉन्ट्स के हिसाब से चलती है।
Read More
Unknown

जी-मेल से अब 10 जीबी अटैचमेंट करी How To Attach 10Gb File In Gmail BestIndiaTrick

जी-मेल यूजर अब 10 जीबी तक की फाइलों को अटैचमेंट के तौर पर भेज सकते हैं। अब तक जीमेल से 25 एमबी से ज्यादा का अटैचमेंट भेज पाना मुमकिन नहीं था।
- जो लोग 25 एमबी से ज्यादा का अटैचमेंट भेजना चाहते हैं, उन्हें पहले अपनी फाइल को गूगल ड्राइव में ट्रांसफर करना होगा।



फ्लिपकार्ट का ई-बुक स्टोर
- फ्लिपकार्ट डॉट कॉम के डिजिटल स्टोर Flyte ई-बुक कैटिगरी में उतरने का फैसला किया है।
- इन ई-बुक्स को पढ़ने के लिए आपको फ्लाइट ई-बुक्स ऐप डाउनलोड करना होगा।
- अभी यह ऐप सिर्फ एंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर ही उपलब्ध है। जल्दी ही यह विंडोज 8 पर भी उपलब्ध होगा। फ्लाइट ई-बुक्स स्टोर पर अभी करीब एक लाख ई-बुक्स हैं।

सैमसंग की अल्ट्राबुक
- सैमसंग ने भारतीय बाजार में दो नई अल्ट्राबुक और एक नोटबुक लॉन्च की हैं।
- ये हैं : सैमसंग सीरीज 5 अल्ट्रा टच, सैमसंग नोटबुक सीरीज 9 और सैमसंग सीरीज 5 अल्ट्राबुक।
- सैमसंग सीरीज 5 अल्ट्रा टच सैमसंग की पहली टच अल्ट्राबुक है। यह विंडोज 8 पर चलती है। इसकी कीमत है 64 990 रुपये।

एचटीसी का एंड्रॉयड अपडेशन
- एचटीसी ने अपने वन एक्स यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 4.1 अपडेशन की शुरुआत कर दी है।
- यूजर्स के पास इस अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं आया है तो वे इस रूट को फॉलो करके अपडेट हासिल कर सकते हैं: Settings > About > Software updates >Check now

मोबाइल से जानें बैंक बैलेंस
- मोबाइल फोन के जरिए अपना बैंक बैलेंस चेक करना और चेक बुक की रिक्वेस्ट भेजना आसान बना दिया गया है।
- इसके लिए आपको अपने मोबाइल से *99# डायल करना होगा।
- इस सुविधा के लिए अभी तक आपके पास स्मार्टफोन होना जरूरी है जिस पर ऐप डाउनलोड करके आप इस सुविधा का फायदा उठा सकते हैं, लेकिन इस नई सुविधा से किसी भी तरह के साधारण मोबाइल फोन से भी यह सुविधा ली जा सकती है।
- वर्तमान में यह सुविधा एमटीएनएल और बीएसएनएल नेटवर्क पर 23 बैंकों के लिए उपलब्ध है।

आईटी एक्ट की नई गाइडलाइंस
- आईटी एक्ट के सेक्शन 66ए के तहत होने वाली गिरफ्तारियों के संबंध में नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
- अब इस एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए किसी सीनियर पुलिस अधिकारी की मंजूरी लेना जरूरी होगा। अभी तक सिर्फ थाना प्रभारी ही अपने स्तर पर कार्रवाई करते रहे हैं।
- अब शिकायत दर्ज करने से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में डीसीपी लेवल जबकि शहरी इलाकोंमें आईजी लेवल के अधिकारी से मंजूरी लेना जरूरी होगा।
Read More
Unknown

इंटरनेट पर कैसे शेयर करें बड़ी फाइलें kaise share kare badi file in bestindiatrick

अधिकतर लोगों को इंटरनेट पर बड़ी फाइल शेयर करना मुश्किल काम लगता है। फिल्म और बड़े डाक्युमेंट्स जैसी हेवी फाइल इंटरनेट पर शेयर करने में दिक्कत आती है। इस प्रॉब्लम से पार पाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं करण बजाज। आगे क्लिक करिए...


Bayfiles.net 
इस साइट पर आपकी अपलोडेड फाइल्स कितनी बार भी डाउनलोड करने की सुविधा है। इस पर 5GB तक की फाइल शेयर की जा सकती है। 30 दिन की इनऐक्टिविटी के बाद साइट आपकी फाइल हटा देती है।

Filedropper.com 
इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इस साइट पर आपको किसी साइन-अप की जरूरत नहीं पड़ती और आप 5GB तक की फाइल्स अपलोड कर सकते हैं।

Slingfile.com 
इस साइट में बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते लेकिन इसकी सर्विस आपको 50GB तक की फ्री अपलोडिंग की सुविधा देती है। इससे आप एक बार में कई फाइल्स भी अपलोड कर सकते हैं। फाइल्स 180 दिन की इनएक्टिविटी के बाद ही साइट से डिलीट होती हैं। अपलोडेड फाइल्स को जितना चाहें उतनी बार डाउनलोड करने की सुविधा भी है।

Yourfilelink.com 
इस साइट के लिए भी साइन-अप करने की जरूरत नहीं पड़ती। आप 5 GB की फाइल्स अनलिमिचेड डाउनलोड की सुविधा के साथ शेयर कर सकते हैं। वैसे यह किसी फाइल को 15 दिन के बाद डिलीट कर देता है।

Filewire.me 
यह वेबसाइट फाइल्स स्टोर करने के लिए ट्रांसफर करने की सुविधा देती है। आप बिना रजिस्टर किए 5GB जबकि फ्री अकांउट से 30 GB तक फाइल शेयर कर सकते हैं। फाइल्स 24 घंटे में ही हटा दी जाती हैं। आपको एक अलग आईडी दी जाती है जिसके जरिए दूसरे शेयर की गई फाइल्स डाउनलोड कर सकते हैं।

www.pipe.com
नाम के नए फ्री ऐप के जरिए आप अपने ऑनलाइन दोस्त से 1GB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं। साथ ही ऑफलाइन दोस्तों के लिए आप 100MB तक की फाइल पाइप के क्लाउड स्टोरेज में सेव कर सकते हैं।

स्काइप के जरिए

स्काइप मेसेंजर पर बातचीत और वीडियो चैटिंग के अलावा इंस्टैंट मेसेज के जरिए फाइल्स भी शेयर की जा सकती हैं। इसके जरिए एक बार में 100MB तक की फाइल भेजी जा सकती है।

पर्सनल क्लाउड स्पेस
आप गूगल ड्राइव, ड्रॉपबॉक्स, बॉक्सडॉटनेट या स्काईड्राइव जैसी क्लाउड स्टोरेड साइट्स के जरिए भी चीजें शेयर कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको फाइल या फोल्डर सेलेक्ट कर उसका ईमेल पता बताना होगा जिससे आप ये फाइल्स शेयर करना चाहते हैं।

नेटवर्क ड्राइव
WD मायबुक लाइव और सीगेट गोफ्लेक्स होम जैसे नेटवर्क ड्राइव डेटा बैकअप के साथ-साथ.इंटरनेट पर फाइल्स ऐक्सेस करने के भी अच्छे ऑप्शन हैं। इसके लिए आप जिन फाइल्स को शेयर करना चाहते हैं, उनकी सेटिंग्स के जरिए उन्हें इंटरनेट पर ऐक्सेसिबल कर दें। फिर इन फाइल्स के लिंक और लॉग-इन डिटेल्स शेयर कर सकते हैं।
Read More
Unknown

लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 टिप्स

हम में से ज्यादातर लोग अपने लैपटॉप की बैटरी जल्द खत्म हो जाने से परेशान रहते हैं। आइए आपको बताते हैं लैपटॉप की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 तरीके।

  • स्मार्टफोन की तरह लैपटॉप की स्क्रीन बैटरी का बड़ा हिस्सा खाती है। ब्राइटनेस लेवल कम से कम रखिए। अगर जरूरत न हो, तो कीबोर्ड की बैकलाइट भी ऑफ कर दीजिए।

  • यूएसबी पोर्ट में लगे एक्सटर्नल डिवाइसेज़ लैपटॉप की बैटरी से ही पावर लेते हैं। जरूरत न हो, तो इन्हें लैपटॉप से निकाल दीजिए।

  • लैपटॉप के ज्यादा गर्म होने की वजह से इंटरनल फैन्स को ज्यादा तेज चलता पड़ता है, जिससे बैटरी ज्यादा खर्च होती है। अधिकतर लैपटॉप कूलिंगपैड भी लैपटॉप से ही पावर लेते हैं। लैपटॉप को ठंडी जगह पर रखिए। कोशिश करिए कि लैपटॉप का ज्यादातर हिस्सा (खासकर निचला हिस्सा) हवा के संपर्क में रहे।

  • स्टैंडबाई की जगह अपने लैपटॉप को हाइबरनेट करिए। हाइबरनेशन में आपका लैपटॉप जस का तस रखते हुए स्लीप मोड में चला जाता है और बैटरी बचाता है।

  • विंडोज़ पर चलने वाले लैपटॉप में बिल्ट-इन पावर प्लान सेटिंग होती है। आप यहां कई चीजें चुन सकते हैं, जैसे कि डिस्प्ले, हार्ड डिस्क और यूएसबी पावर कब ऑफ हों।

  • बैटरी से जुड़े कई ऐप्लिकेशन मौजूद हैं। ये बैटरी डिस्चार्ज साइकल बताते हैं। ये सीपीयू और हार्डड्राइव का टेंपरेचर भी बताते हैं, जिससे ओवरहीटिंग का पता चलता है।
Read More
Unknown

करें स्पीकर से जान पहचान || bestindiatrick

वह जमाना और था जब डिवाइस खामोशी से घर का हिस्सा हुआ करते थे और स्विच ऑन करने पर ही आप तक अपनी सेवाएं पहुंचाते थे। अब सब बदल चुका है, हर डिवाइस की अपनी आवाज है। ऐसे में स्पीकरों की दुनिया अब केवल म्यूजिक सिस्टमों तक ही सीमित नहीं रह गई है। बात कंप्यूटर की हो, टीवी की या फिर टैब और मोबाइल की, हर डिवाइस अपने आप में एक म्यूजिक सिस्टम है और स्पीकर के सहारे यह आपकी दुनिया को आवाजों से सराबोर कर सकता है। अगर इस्तेमाल के हिसाब से देखें तो स्पीकर्स को दो कैटिगरी में बांटा जा सकता है। एक वे जो म्यूजिक सिस्टम या टीवी आदि के साथ के साथ अटैच करके स्थायी तरीके से रखे जा सकते हैं और दूसरे वे जो मूवमेंट वाली डिवाइसों (टैब और मोबाइल आदि) के साथ आराम से इधर-उधर किए जा सकते हैं।


 


इनको भी जानें स्पीकर खरीदने का ख्याल आते ही PMPO और RMS जैसे कुछ खास शब्द आपके दिमाग में कुलबुलाने लगते होंगे। इनके बारे में जानना भी बहुत जरूरी है।

PMPO (Peak Music Power Output) यह शब्द आपको लगभग हर म्यूजिक सिस्टम के प्रचार में सुनाई और दिखाई पड़ता होगा। आपको शायद यह जान कर हैरानी होगी कि तकनीक के मामले में इसकी कोई अहमियत नहीं है और न ही यह किसी स्पीकर की ताकत नापने का कोई स्टैंडर्ड पैमाना है। यह प्रचार की दुनिया में गढ़ा गया एक शब्द है, जो स्पीकर से आने वाली सबसे ऊंची आवाज को आइडियल कंडिशन में नाप कर बनाया गया है। PMPO का नंबर ज्यादा होना स्पीकर के अच्छे होने की गारंटी नहीं देता।

RMS (Root Mean Square) कई स्पीकर इसको स्पीकर की क्षमता को नापने की बेहतर यूनिट मानते हैं। आरएमएस के जरिए हम यह पता लगा सकते हैं कि लगातार बजाने पर कोई स्पीकर कितनी तेज और साफ आवाज में बज सकता है। सरल भाषा में समझें तो आरएमएस के पैमाने पर कस कर स्पीकर खरीदने में ही समझदारी है। जितना अधिक आरएमएस होगा, उतनी ही बेहतर आपको आवाज मिलेगी। आमतौर पर इसे वॉट में नापा जाता है। हालांकि इसे भी कई जानकार स्पीकर का सटीक पैमाना नहीं मानते।

Hz (हर्ट्ज) हमारे कानों तक कोई आवाज कंपन के कारण ही पहुंचती है और कंपनों को नापने के पैमाने को हर्ट्ज कहा जाता है। इस लिए स्पीकर की संवेदशीलता (फ्रीक्वेंसी) को भी हर्ट्ज से ही नापा जाता है। स्पीकर की फ्रीक्वेंसी रेंज जितनी ज्यादा होगी उतनी ही अलग-अलग आवाजें हम सुन सकेंगे। इंसानी कान 20hz-20,000hz तक की आवाज को आसानी से सुन सकते हैं।
Read More
Unknown

ऐंड्रॉयड फोन पुराना, धीमा है? फोन न बदलें, नया लॉन्चर लें|| bestindiatrick

करण बजाज और हितेश राज भगत ऐंड्रॉयड के साथ एक अच्छी बात यह है कि इसे आप जितना चाहें कस्टमाइज कर सकते हैं। अगर आपको कोई चीज पसंद नहीं है, तो उसे बदला जा सकता है। अपने डिवाइस को अपनी पसंद के मुताबिक बनाने का एक आसान तरीका लॉन्चर है। लॉन्चर्स धीमे डिवाइस की स्पीड बढ़ाने या फॉन्ट और आइकन बड़े करने जैसे काम भी कर सकते हैं। 
 
 टैबलट के लिए लॉन्चर
यह टैबलट पर बड़ा डिस्प्ले आइकन और विजेट्स को कस्टमाइज करने के लिए स्क्रीन पर काफी जगह देता है। आप ऐप ड्रॉर में रो/कॉलम की संख्या बढ़ाना चाहते हैं, तो इसके लिए फ्री आरयूआई लॉन्चर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो इंटेलिजेंट ऐप मैनेजमेंट ऑफर करता है। यह बजट टैबलट्स पर भी अच्छा काम करता है। आप फ्री गो लॉन्चर भी ट्राई कर सकते हैं, जो एक्स्ट्रा कस्टमाइजेशन की पेशकश करता है और हाई स्क्रीन रिजॉल्यूशन वाले टैबलट के लिए भी अच्छा है। अगर आप पैसा खर्च करने के लिए तैयार हैं, तो अपेक्स लॉन्चर प्रो, नोवा लॉन्चर प्राइम या केमेलियन लॉन्चर खरीद सकते हैं। ये तीनों बजट ऐंड्रॉयड टैबलट्स के लिए भी बेहतर हैं।

हर दिन नया लुक रखें
ज्यादातर लॉन्चर एक डिफॉल्ट थीम के साथ ही होते हैं, जबकि कुछ आपको उसी थीम में रंग बदलने की सुविधा देते हैं। हालांकि अगर आप भीड़ से अलग रहना चाहते हैं तो फ्री बज लॉन्चर या थीमर ट्राई करें। इनके साथ यूजर ऐप का इस्तेमाल कर खुद थीम तैयार कर सकते हैं। ये पूरी यूजर कम्यूनिटी के लिए भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं। आप हजारों थीम्स से अपनी पसंद चुन सकते हैं। इसके साथ ही ये इंस्टॉल्ड ऐप्स के स्मार्ट मैनेजमेंट की सुविधा भी देते हैं। यह ध्यान रखें कि प्रत्येक थीम को अलग से डाउनलोड करने की जरूरत होती है। 

ऑटोमैटिक कैटिगराइजेशन
अगर आपके डिवाइस पर बड़ी संख्या में ऐप्स हैं और इन्हें संभालना आपके लिए मुश्किल हो रहा है, तो जिनलेमन का फ्री स्मार्ट लॉन्चर ट्राई करें। यह गेम्स, कम्यूनिकेशन, मीडिया, यूटिलिटी, सेटिंग्स और इंटरनेट कैटिगरीज में ऐप्स को सॉर्ट कर देता है और इससे उन्हें खोजना आसान हो जाता है। पहली बार लॉन्च करने पर यह आपसे म्यूजिक, गैलरी, कैमरा और ब्राउजर के लिए आपके पसंदीदा ऐप्स के बारे में पूछता है और इसके बाद इन्हें आसान पहुंच के लिए संबंधित आइकन्स में रख देता है। अगर आप होमस्क्रीन पर विजेट्स रखना चाहते हैं, तो आपको प्रो वर्जन खरीदना होगा। यह सेकंड होमस्क्रीन और अडिशनल ट्रांजिशन इफ्केट्स जोड़ देता है।

क्या आपका डिवाइस पुराना और धीमा है?
मार्केट में मॉडर्न फीचर्स और तेज स्पीड वाले बहुत से ऐंड्रॉयड डिवाइसेज उपलब्ध हैं, लेकिन इनके साथ ही यूजर्स के पास ऐसे बहुत से डिवाइसेज हैं, जिनका हार्डवेयर पुराना हो चुका है और जिनकी स्पीड काफी कम है। इनके लिए फ्री लॉन्चर प्रो का इस्तेमाल करें। यह विशेष तौर पर पुराने डिवाइस के लिए डिजाइन किया गया है और सिंगल कोर प्रोसेसर वाले डिवाइस पर भी अच्छा काम करता है। हालांकि, इसके साथ आपको बहुत अधिक फीचर्स या कस्टमाइजेशन के ऑप्शंस नहीं मिलते। इसका पेड वर्जन भी है, लेकिन इसे खरीदना समझदारी नहीं होगी, क्योंकि यह लगभग फ्री वर्जन जैसा ही है।

हमारी सलाह और बेस्ट ऑल-राउंडर
अगर आप फास्ट और बेहतर लॉन्चर की तलाश में हैं, तो लाखों थीम पर ध्यान न दें। आपके लिए नोवा बेहतर रहेगा। इसका फ्री वर्जन फोन और टैबलट, दोनों पर शानदार चलता है। इसका प्रीमियम प्राइम वर्जन भी है, जो जेस्चर कंट्रोल, ऐप ड्रॉर में फोल्डर्स और कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को छिपाने जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह आपके डिवाइस की स्पीड बढ़ाने और सभी गैर-जरूरी ऐनिमेशंस हटाने का शायद सबसे तेज तरीका है। अगर आपको यह पसंद नहीं आता, तो आप लाइटनिंग लॉन्चर ट्राई कर सकते हैं। यह मेमरी का कम इस्तेमाल करता है और इसका एक अनूठा फीचर डेस्कटॉप है, जो ऊपर, नीचे और दायें, बायें स्क्रॉल करता है। इससे आप अपने सबसे अधिक इस्तेमाल वाले ऐप्स और विजेट्स सभी दिशाओं में रख सकते हैं।

बड़ी उम्र और दिखने में परेशानी वाले लोगों के लिए
ऐवरेज ऐंड्रॉयड डिवाइस बड़े होते जा रहे हैं और एक स्क्रीन में इन्फर्मेशन भी बढ़ रही है। इस कारण सीनियर सिटीजंस और ऐसे लोगों के लिए इनका इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है, जिन्हें कम दिखाई देता है। ऐंड्रॉयड इंटरफेस में आइकन और फॉन्ट साइज बढ़ाने के लिए कुछ ऑप्शंस हैं, लेकिन आप बहुत कम अजस्टमेंट कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको बिग लॉन्चर की जरूरत होगी। यह आपको न केवल बड़े और आसानी से पढ़े जाने वाले आइकन देता है, बल्कि ऐंड्रॉयड का इस्तेमाल भी आसान बनाता है। इसमें हाई-कंट्रास्ट कलर थीम्स के साथ ही नई थीम्स हासिल करने कीक्षमता भी है। यह ऐंड्रॉयड 2.1 या इसके बाद वाले वर्जन के साथ काम करता है। लॉन्चर काफी महंगा है और इस वजह से आप इसे खरीदने से पहले इसके फ्री डेमो वर्जन को ट्राई कर सकते हैं।
Read More
Unknown

Windows का पासवर्ड क्रैक कैसे करें बिना किसी Software के // bestindiatrick

अगर आप अपने कम्प्यूटर में पासवर्ड डालकर भूल गये हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आज मैं इस लेख मे एक ऐसा उपाय बताने जा रहा हूं जिससे आप आसानी से Windows वाले कम्प्यूटर का पासवर्ड बदल सकते हैं।

 
 आपने Windows के पासवर्ड को Crack करने के कई तरीके पढें होंगे जिसमें आपको CD या किसी Software की मदद लेनी पडती है, लेकिन एक ऐसा तरीका भी है जिससे आप बिना CD या किसी Software के पासवर्ड आसानी से बदल सकते हैं जिसे मैंने नीचे Screenshot के माध्यम से समझाने का प्रयास किया है ।

सबसे पहले अपने कम्प्यूटर को Reboot करें और "F8" बटन दबाकर "Safe Mode with Command Prompt" Option को चुनें।
अब Command Prompt को ओपन करें और नीचे स्क्रीनशॉट के अनुसार Commands का उपयोग करें

पढ़ें : Crack करें किसी भी Trial Version Software को
सबसे पहले टाईप करें- Net User और Enter दबायेंटाईप करें- Net User अपना यूजर नेमऔर Enter दबायें (Screenshot में user name Vivek है ) अब Net User यूजर नेम * टाईप करेंअब अपना नया पासवर्ड डालें ( पासवर्ड टाईप करते वक्त दिखाई नही देगा )
Read More
Unknown

इंटरनेट एक्सप्लोरर में फुल स्क्रीन मोड क्या है? bestindiatrick

कुछ संस्थानों में ऐसी आवश्यकता होती है कि कर्मचारियों को कुछ एक्का दुक्का वेबसाइटों को छोड़कर बाकी वेबसाइटें खोलने की मनाही होती है। ये एक्का दुक्का साइटें संस्था के ही विशिष्ट वेब एप्लिकेशन भी हो सकते हैं। किन्तु यदि इंटरनेट कनेक्शन को खुला छोड़ दिया तो कर्मचारी बाकी साइटें भी खोलकर आराम से प्रयोग कर पाएंगे। हां हां पता है कि प्राक्सी/फायरवाल/पैरेंटल कंट्रोल वगैरह के जरिए इसे रोका जा सकता है। पर फिर भी हम यहां एक तरीका बताने जा रहे हैं जिससे इंटरनेट एक्सप्लोरर के सभी कंट्रोल जैसे टूलबार, एड्रेसबार, मेन्यूबार आदि छिप जाएंगे। इसे कहते हैं फुल स्क्रीन मोड। ना ना यह उस फुल स्क्रीन मोड से भिन्न है जिसे आप फंग्शन की ११ के जरिए क्रियान्वित करते हैं।




इसके लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें

विंडो + R कुंजी दबाएं। इससे आपके सामने Run का डायलॉग बॉक्स आ जाएगा। इसमें gpedit.msc लिखकर एन्टर दबाएं।

अब Computer Configuration -> Administrative Templates -> Windows Components -> Internet Explorer पर जाएं।


यहां आपको Enable Full Screen Mode लिखा मिलेगा। इसमें दोहरा क्लिक करें और सामने आने वाले डायलाग बाक्स में Enabled में क्लिक कर दें। Apply बटन पर क्लिक करें|

यदि पुन: पुराना वाला इंटरनेट एक्सप्लोरर प्राप्त करना चाहें तो वहीं पर जाकर उस विकल्प को Disabled या Not Configured में सेट कर दें।
Read More
Unknown

फ्री विडियो कॉल्स के लिए इन ऐप्स को ट्राई करिए :: bestindiatrick

फ्री विडियो कॉल्स के लिए इन ऐप्स को ट्राई करिए

1. TANGO: यह फ्री विडियो कॉलिंग सर्विस सोशल नेटवर्किंग ऐप का भी काम करती है। टैंगो अवॉर्ड विनिंग विडियो कॉलिंग ऐप है, जो कई प्लैटफॉर्म्स पर काम करता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बाकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपके फ्रेंड्स और कॉन्टैक्ट्स को ट्रैक कर लेता है, जिससे आपको उन्हें कॉल करने के लिए खोजने में वक्त नहीं खराब करना पड़ता। हो सकता है कि यह आपको थोड़ा स्लो लगे क्योंकि हाई क्वॉलिटी विडियो कॉल्स ऑफर करता है। इसका इंटरफेस बहुत आसान है।

2. FRING FREE: यह भी कई प्लैटफॉर्म्स पर काम करता है। इस विडियो कॉलिंग ऐप के जरिए आप अलग-अलग नेटवर्क्स से अपने दोस्तों को एक जगह पर पा सकते हैं, आपको एक ही वक्त में अलग-अलग नेटवर्क्स पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं है। यह स्लो कनेक्शंस के मुताबिक अपने आप क्वॉलिटी बदल देता है।

3. QIK VIDEO: विडियो कॉलिंग का यह ऐप नया है। इसमें विडियो कॉलिंग के साथ एक फीचर दिया गया है, जिससे यूज़र अपना विडियो कई सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

4. OOVOO VIDEO CALL:
दूसरे ऐप्स के फीचर्स के अलावा यह ऐप एक ही विडियो कॉल में कई लोगों को शामिल करने की सुविधा देता है। अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन धीमा हो, तो यह उस हिसाब से क्वॉलिटी बदल लेता है। यह ऐप क्लाउड पर काम करता है, इसलिए धीमे फोन्स पर भी यह बढ़िया चलता है।

5. WECHAT: यह चाइनीज़ ऐप बहुत यूज़र फ्रेंडली है। इसमें ग्रुप चैट और वॉइस मेसेज समेत कई फीचर्स हैं। 30 करोड़ लोग इसे इस्तेमाल करते हैं, जो इसके काफी पॉप्युलर होने का सबूत है।
Read More